फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शराब के पैसे न देने पर बेटे ने पिता के सिर पर मारी चकिया, छत से नीचे फेंका

Thu, 28 Aug 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28एयूआरपी50- पिता का हत्यारा साहब सिंह उर्फ कउआ। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव बख्तारबरपुर में एक सनकी बेटे ने बुधवार रात एक बजे मां के सामने पिता के सिर पर चकिया मार दी। इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो लहुलूहान पिता को छत से नीचे फेंक दिया। शराब के लिए रुपये न देने पर युवक ने ये वारदात अंजाम दी। बाद में बेटा वहां से भाग निकला, हालांकि पुलिस ने दो घंटे बाद उसे दबोच लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सेहुद का मजरा बख्ताबरपुर निवासी गंगा सिंह (45) बुधवार रात करीब नौ बजे खाने के बाद पत्नी कुसमा देवी के साथ छत पर सोने चले गए। देर रात करीब एक बजे छोटा बेटा साहब सिंह उर्फ कौआ पिता के पास पहुंचा और उन्हें जगाकर शराब के लिए रुपये मांगने लगा। इस बीच पिता-पुत्र में विवाद हो गया। शोर-शराबा सुनकर मां कुसमा देवी भी जग गई। इस दौरान रुपये देने से मना किया तो पास में रखी चकिया पाट पिता के सिर पर मार दी।
बाद में लहूलुहान पिता को गंगा सिंह छत से नीचे फेंक दिया। इससे गंगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी बेटा भाग निकला। मां के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण आ गए। गंभीर हालत में गंगा सिंह को सीएचसी ले गए। नाजुक हालत देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के साथ गांव पहुंचे। छानबीन कर पत्नी कुसमा देवी से पूछताछ की। साथ ही घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रुपये मांगने पर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी बेटे पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें