ब्रह्मलीन बाबा परमहंस बगिया में चल रहे धर्मानुष्ठान के दसवें दिन आज श्रीकृष्ण0 रुक्मिणी विवाह की सजीव झांकी सजाई गई। कथावाचक ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी महारास की कथा विस्तार पूर्वक सुनाई।विभिन्न भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
बाल व्यास छोटे ठाकुर महाराज ने कंस वध की कथा सुनाई। कथारस वर्षा करते हुए कहा कि किसी को अपने किसी गुण का अभिमान नहीं करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने समय समय पर सभी का अभिमान मिटा दिया है। उद्धव को अपने ज्ञान का अभिमान था।
कंस वध के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव को गोपियों के पास भेजा। गोपियों के कथनों के आगे उद्धव का ज्ञान अभिमान नष्ट हो गया था। शनिवार देर शाम कृष्ण रुक्मिणी विवाह का सजीव मंचन किया गया।
रविवार को धर्मानुष्ठान का समापन हो जाएगा। चार मई को विशाल भंडारा एवं पांच मई को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने कथा विश्राम के दिन रविवार के साथ भंडारा एवं शोभायात्रा में अधिकाधिक श्रद्धालुओं से पहुंचने के लिए कहा है।