फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदरी छाने से गर्मी से कुछ राहत

Mon, 28 Apr 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
गेहूं की कटाई करते किसान। - फोटो : गेहूं की कटाई करते किसान।
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। रविवार सुबह लोगों की नींद खुली तो बदरी छाई दिखी। तेज हवा ने लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत महसूस कराई। हालांकि 12 बजे के बाद एक बार फिर से चटक धूप निकल आई।
विज्ञापन

धीरे-धीरे पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। शाम छह बजे तक गर्मी ने अहसास कराया। वहीं, बदरी छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 से ऊपर चल रहा था। रविवार सुबह की शुरुआत आसमान में घने बादलों के साथ हुई। बादल देख किसानों ने गेहूं की कटाई तेज कर दी। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद चटक धूप की दस्तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पटल ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। एक दो दिन में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें