फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: समाज की समस्याओं का मिलकर करें समाधानः शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बा के मोहल्ला कटरा मनेपुर में स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमे मौजूद संगठन के लोगों ने समाज की समस्याओं का निदान करने और समाज की सेवा में तन मन धन से जुटने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा के कटरा मनेपुर में आयोजित ब्राह्मण एकता परिषद की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ला ने कहा कि संगठन ब्राह्मण समाज की हर समस्या का निदान करने के लिए पूरे प्रयास से लगा हुआ है। ब्राह्मण समाज के लोगों का तन, मन, धन से सहयोग करने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में अमरनाथ दीक्षित, रामजी मिश्रा, डीएन मिश्रा, योगेश त्रिपाठी, जीत कुमारी दुबे, प्रदीप पांडे, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, सुरेश अवस्थी, अंकित रंजन त्रिपाठी, कमलेश दुबे, गिरीश तिवारी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें