पुलिस अधीक्षक ने थाना अजीतमल में समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल नौ शिकायतें दर्ज कराई गईं।
शनिवार को अजीतमल कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल राजेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल उदय प्रताप सिंह ने शिकायतों को सुना। इस दौरान अमलिया निवासी राममूर्ति पत्नी रघुवीर सिंह ने श्मसान घाट की जमीन पैमाइश कराए जाने की मांग की।
वहीं बाबरपुर निवासी जयंती देवी पत्नी बलराम ने जमीनी विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसी क्रम में ब्रजपाल सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी मलगंवा ने जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत की। रोहित कुमार पुत्र शिवपाल सिंह निवासी बलियापुर थाना मंगलपुर ने शिकायत करते हुए विवेतना किसी अन्य थाने से कराए जाने की मांग की।
समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश एसपी ने दिए हैं। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी अजय पाठक, एसएसआई मानवेंद्र सिंह, एसआई चंद्रिका प्रसाद यादव, पवन पांडेय, शिवकुमार तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।