फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी धसने से हड़कंप

Sun, 03 May 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सेहुद में बनी पानी की टंकी के किनारे मिट्टी धसकने से गहरा गड्ढा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज ठीक न होने के कारण मिट्टी धसक गई है।
विज्ञापन




वहीं पानी की टंकी भी एक तरफ झुक गई है। अचानक हुए गड्ढे से ग्रामीणों में हड़कंप एवं भगदड़ की स्थिति रही। पानी की टंकी से होने वाली गांव के 14 मजरों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई है।


 
रविवार सुबह तो उस समय हड़कंप मच गया, जब टंकी की बाउंड्रीवाल के किनारे की मिट्टी भरभराकर बैठ गई और कई फुट गहरा, कई फुट चौड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढा होते ही टंकी के किनारे बनी चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन




ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों से टंकी का निर्माण नहीं हुआ है। वहीं पाइप लाइन भी मानकों के आधार पर नहीं बिछाई गई है। इसके कारण ही अक्सर पाइप लाइन लीकेज की समस्या रहती है। टंकी के पास पाइप लाइन लीकेज के कारण ही आज अचानक मिट्टी धसकी है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें