बिधूना। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायु प्रदूषण का स्तर भी लगातार घट-बढ़ रहा है। शनिवार को एक्यूआई 205 पर पहुंचने के बाद रविवार को इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
रविवार को एक्यूआई 19 अंक घटकर 186 पर आ गया। हालांकि हवा की गुणवत्ता अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में नमी का स्तर 68 प्रतिशत रहा और हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह और शाम ठंड का असर बना हुआ है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।