फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से कुएं में गिरा अधेड़, मौत

Tue, 28 Jun 2016 11:55 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता में मंगलवार सुबह पैर फिसलने से एक अधेड़ सूखे व गहरे कुएं में गिर गया। बचाने के लिए भाई भी कुएं में उतर गया। कुएं के अंदर जहरीली गैस से वह बेहोश हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होेंने रस्सी डालकर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन


अमावता गांव में सुबह करीब आठ बजे जयसीराम (50) घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर एक गहरा सूखा कुंआ है। अचानक अधेड़ फिसलकर कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने पर आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जयसीराम का छोटा भाई शिवराज रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। लेकिन जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने पानी डाला और रस्सी खींचकर उसे बाहर निकाल लिया। सूचना पर एसडीएम आरपी तिवारी व अजीतमल कोतवाल डीपी सिंह मय फोर्स के पहुंच गए।

फायर ब्रिगेड कर्मी छंगेलाल ने कुएं में उतरने का प्रयास किया, मगर जहरीली गैस होने के कार वह वापस आ गया। इसके बाद कुएं में तालाब का पानी भरवाया गया। तब मृतक का शव ऊपर तैरने लगा। इसके बाद रस्से में फांसकर शव को बाहर निकाला गया। करीब चार घंटे मशक्कत के बाद शव निकल पाया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जमा रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बेसुध हुई मां
घटना के समय मृतक की मां अपनी बेटी के यहां धीरजपुर में थी। सूचना पर मां रोती बिलखती पहुंच गई। जैसे ही बेटे का शव देखा तो वह बेहोश हो गई। ग्रामीण महिलाओं ने उसे संभाला। लोगों ने बताया कि वह इसी बेटे के साथ रहकर जीवनयापन कर रही थी।

आठ साल पहले हुई थी पिता की मौत
मृतक जयसीराम के भाई शिवराज सिंह ने बताया कि उसका परिवार तंगी की हालत में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा है। आठ साल पहले छत गिरने से उसके पिता की मौत हो गई थी। उस समय कोई आर्थिक सहायता नही मिली और न ही राशनकार्ड बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें