फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश में बढ़े त्वचा रोगी, निकल रहे दाने

Wed, 06 Aug 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र में हो रही बारिश के दौरान लोगों में त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ी हैं। खास तौर पर शरीर पर लाल दाने और पैरों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। सीएचसी में मंगलवार को ज्यादातर मरीज त्वचा संबंधी दिक्कत के पहुंचे। उन्हें डॉक्टर ने परामर्श व दवा दी।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में त्वचा के साथ ही वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल का रुख कर रहे हैं। धान की रोपाई के दौरान पानी में बने रहने वाले किसानों में त्वचा संबंधी दिक्कतें सामने आ रही हैं। उनके हाथ-पैरों में फुंसी, खुजली, लाल चकत्ते दिख रहे हैं। इसी तरह बारिश में भीगने वालों को दिक्कत हो रही है।
ओपीडी मरीज देख रहे डॉ. नीरज सुमन ने बताया कि लगातार पानी के संपर्क में रहने से त्वचा संबंधी दिक्कतें लोगों को हो रही हैं। वहीं सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना की ओपीडी में 319 से ज्यादा मरीज पहुंचे। दवा काउंटर पर भी लंबी कतारें देखी गईं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि इस मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खेतों में काम करने के बाद साबुन से हाथ-पैर धोने चाहिए। गीले कपड़ों को देर तक नहीं पहनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें