औरैया। शनिवार को जिले में छह नए संक्रमित मरीज मिले हैं वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 रही। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को छह नए संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3319 हो गई है। 15 मरीजों के ठीक होने के बाद अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3131 जा पहुंची है। कुल एक्टिव केस 145 हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से बाद मरने वालों की संख्या 43 हो गई है।
शनिवार को तीन नए हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित किए गए। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 56 हो गई है। इधर, स्वास्थ टीमों ने आरटीपीसीआर के 730, ट्रूृ-नॉट के चार और एंटीजन के 816 सैंपल लिए। जिले भर में अब तक 88201 सैंपल आरटीसीपीआर के लिए जा चुके हैं। 83932 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 2228 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या तीन रह गई है। जबकि चिचौली अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 120 जा पहुंची है।