फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ‘पंखिया’ गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। पिछले दो माह में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए जुटी पुलिस की चार टीमों को रविवार को सफलता हाथ लगी। अलग-अलग स्थानों से अंतरराज्यीय ‘पंखिया’ गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस टीमों ने माल बरामदगी कराई। एक कार समेत चोरी किए हुए 1.46 लाख रुपये व आभूषण बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने पिछले दिनों जिले में हुई आठ वारदातों के साथ ही अन्य जनपदों की 12 वारदातों की बात कबूली।

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राजिश खान, निवासी पंखिया खेड़ा, राजे आलम, जहांगीर अंसारी निवासी इस्लाम नगर थाना मदनापुर, अलीम हुसैन निवासी खेड़ा बझेड़ा थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर, माजिद उर्फ मक्का निवासी गढि़या पैगंबरपुर थाना हजरतपुर व यशपाल निवासी इंद्रानगर कालोनी थाना सिविल लाइन जिला बदायूं बताए। पूछताछ में आरोपियों ने जिले में आठ वारदातों के साथ जालौन, फतेहगढ़, एटा समेत अन्य जनपदों की गई 12 वारदातें भी स्वीकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी चारु निगम ने बताया कि पिछले दिनों हुई चोरी की वारदातों में पुलिस के हाथ लगे साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लेकर सर्विलांस टीम की ओर से जुटाई गई आरोपियों की मोबाइल लोकेशन समेत कई तथ्यों के आधार पर रविवार को छापेमारी की गई। कार, गहने व नगदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह पंखिया के छह सदस्य दबोचे गए। कार से घूमते हुए मकानों की रेकी व उसके बाद चोरी की वारदात का हथकंडा आरोपी अपनाते थे। वहीं चोरी करने के बाद आरोपी उस जिले को छोड़ दूसरे जनपद में दांव लगाते। ऐसे में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाता था। इनके पास से 1.46 लाख रुपये, एक हार, 13 अंगूठी, तीन चेन, एक टीका, एक जोड़ी टाॅप्स, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाले, दो हाय, 16 जोड़ी पायल, पांच सिक्के, नारियल का कवर, सुपारी का कवर, दो कड़े समेत एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें