फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑटो-बुलट भिड़ंत में छह घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर कंचौसी मोड के निकट ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक व ऑटो सवार छह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे सीएमओ ने सड़क पर घायलों को पड़ा देख अपनी गाड़ी रुकवाई, साथ ही सभी घायलों को एंबुलेंस से चिचौली अस्पताल भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने तीन घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सवारियां लेकर ऑटो औरैया से दिबियापुर जा रहा था। दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंचौसी मोड के निकट ऑटो की भिड़ंत दिबियापुर की ओर से आ रही बाइक से हो गई। इससे अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे बने खड्ड में जा पलटा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस और दिबियापुर थाना पुलिस को दी।
एंबुलेंस के पहुंचने से पहले मौके पर पहुंची दिबियापुर थाना पुलिस और सीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने घटना में घायल समीर, अर्पित, कपिल, नेमा देवी निवासी तिलक नगर, रिषभ, रितिक को घायलावस्था में सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली भिजवाया। जहां डॉक्टर ने समीर, अर्पित, कपिल की हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें