फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 शिकायतों में छह का निस्तारण

Tue, 19 Jan 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील स्तरीय तहसील दिवस में एसडीए सदर व सीओ सदर ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान आई 43 शिकायतों में सिर्फ छह को ही मौके पर निस्तारित किया गया। वहीं बारिश के चलते अधिकांश समय अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते दिखे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों के एससी वर्ग के रसोईयों के वेतन के मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


इस दौरान विनोद कुमार निवासी ग्राम मानपुर, बीना कुमारी रसोईया प्राथमिक विद्यालय मानपुर ने एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देेते हुए बताया कि सात माह से जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत एससी वर्ग की रसोईयों का आज तक मानदेय नहीं आया है।

उन्होंने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान सुरान प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम सुरान के ग्राम राहतपुर औरैया जौंरा मार्ग पर भोगनीपुर शाखा  नहर पर बने राहतपुर औरैया के सामने बने पुल के दोनों ओर की दीवारें काफी दिनों पहले टूट गई थी।
विज्ञापन


इस बावत कई बार जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर दीवाराें के बनवाए जाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान कांशीराम कालोनी निवासी विकलांग महिला केसर ने कॉलोनी में कब्जा किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें