फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन, लिया रक्षा वचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन जनपद में स्नेह पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्यार का बंधन बांध अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी उपहार देकर बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
भाइयों की मनपसंद मिठाई लेकर महिलाएं मायके पहुंचीं। ईश्वर की वंदना के उपरांत भाइयों को चौकी पर बैठाकर रोली और अक्षत से माथे पर तिलक लगाकर कलाई में रेशम का धागा बांध बहनों ने उम्र भर रक्षा का वचन लिया। बच्चों ने भी उमंग के साथ पर्व का आनंद लिया। मनमोहक परिधानों को पहने बच्चे चहकते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

बहनों ने रोली, अक्षत, रक्षासूत्र और मिष्ठान से थाली सजाकर भाइयों की आरती की। भाई के माथे पर अक्षत तिलक लगाकर बहनों ने राखी बांधी। मंदिरों में पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के तमाम मोहल्लों में पर्व को लेकर काफी उत्साह रहा। राखी बांधने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भाइयों ने परंपरा के अनुसार बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर खुशियां साझा की।
राखी व मिठाइयों के बाजार देर शाम तक गुलजार रहे। आचार्य आशुतोष अवस्थी ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व दो दिन रहा। बुधवार को दिनभर भद्रा होने के कारण बहनों को राखी बांधने लिए बुधवार रात 9:02 बजे तक शुभ मुहूर्त का इंतजार करना पड़ा। इस बीच बहनों ने पूर्णिमा लगने के बाद गुरुवार सुबह भाइयों को राखी बांधनी शुरू की। दरअसल इस वर्ष बुधवार की सुबह 10.12 बजे से पूर्णिमा शुरू हुई, लेकिन इसी समय भद्रा भी लग गया। बताया कि राखी बांधने का शुभ समय बुधवार रात 9:02 बजे से शुरू हुआ जो गुरुवार की सुबह 7:05 बजे तक रहा। लोगों ने शुभमुहूर्त में रक्षाबंधन का पर्व मनाया है।

बाजारों में रही रौनक
भाइयों ने राखी बंधवाने के बाद बहनों को महंगे गिफ्ट दिए। किसी ने अपनी छोटी बहन की पसंद के अनुसार चॉकलेट पैक खरीदे तो किसी ने खिलौने। वहीं ससुराल से मायके आई बहनों को उनकी पसंद का उपहार देने के लिए भाई बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। गिफ्ट बाजार से लेकर कपड़ा,सराफा दुकानों में भी लोग बहनों के लिए उपहार खरीदते नजर आए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लाइव मनाया राखी पर्व
रक्षाबंधन पर्व को लेकर चारों तरफ उत्साह रहा। जो बहने बाहर होने के कारण भाइयों के पास नहीं पहुंची उन्होंने राखियां भेज रखी थी। शुभ मुहूर्त शुरू हुआ तो बहनों ने भाइयों को वीडियो काल कर रक्षाबंधन की बधाई दी। इस दौरान कई जगहों पर भाई अपने बहनों से लाइव जुड़े। किसी ने फेसबुक लाइव व किसी ने वीडियो काल कर एक दूसरे से खुशियां साझा की। वहीं बहनों से राखी बंधवाने व भाइयों को राखी बांधने के बाद सोशल मीडिया पर खुशियों के बीच की फोटो शेयर की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें