फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाहर व आसपास के लिए सराफ से लूटी गई चांदी, निरीक्षक, दरोगा समेत छह गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो09एयूआरपी 21- पुलिस की गिरफ्त में पीली शर्ट में निरीक्षक अजय पाल सिंह व उसके बगल में खड़ा दरोगा चिंतन कौशिक व अन्य आरोपी। संवाद
विज्ञापन

एडीजी कानपुर जोन ने निरीक्षक, दरोगा व फरार हेड कांस्टेबल को निलंबित किया
-लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने 50 किलो चांदी, दो रायफल व स्कार्पियो की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सराफा कारोबारी से चांदी लूटने के मामले में औरैया पुलिस ने कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली के निरीक्षक, एक दरोगा समेत छह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दरोगा के आवास से 50 किलो लूटी गई चांदी भी बरामद की है। पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के साथ सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसपी चारू निगम ने बताया कि सराफा कारोबारी मनीष सोनी निवासी छोटी बाजार खिन्नी नाका बांदा के साथ बुधवार को हुई लूट के बाद पुलिस की टीमें सुरागरसी लगी थी। इसी बीच औरैया के साईं पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस से मिले साक्ष्य के आधार पर कानपुर देहात एसपी बीबीजीटीएस पूर्ति के साथ तड़के भोगनीपुर कोतवाली पहुंच कोतवाल अजय पाल कठेरिया व दरोगा चिंतन कौशिक के आवास पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पुलिस टीम को दरोगा चिंतन कौशिक के कमरे से 50 किलो चांदी बरामद हुई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरी घटना कबूल कर ली।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में भोगनीपुर निरीक्षक अजय पाल कठेरिया ने दरोगा चिंतन कौशिक, हेड कांस्टेबल रामशंकर यादव व ताजुद्दीन निवासी कमरिया थाना मौदहा, राकेश कुमार निवासी सायर थाना बिवार हमीरपुर, जमालुद्दीन उर्फ जमील शेख निवासी कमरिया मौदहा हमीरपुर, रफत खान निवासी मुठनी थाना बिवार हमीरपुर के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंच कर सराफा से चांदी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना की रेकी संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी निवासी खाईधर कोतवाली बांदा जनपद बांदा ने की थी, उसे भी पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों में जमालुद्दीन व रफत के पास से दो रायफल 315 बोर व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि लूटी गई 50 किलो चांदी व घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। निरीक्षक अजय पाल कठेरिया, दरोगा चिंतन कौशिक व फरार सिपाही रामशंकर को एडीजी कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। इनकी बर्खास्तगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को इटावा जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

-यह था मामला....
बांदा के छोटी बाजार खिन्नी नाका निवासी मनीष सोनी पुत्र लक्ष्मीनारायन सोनी से बुधवार की रात बांदा से औरैया आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार एक्सप्रेसवे के 244 व 245 किलोमीटर के बीच पहुंची ही तभी कार सवार पुलिस कर्मियों ने अपने साथियों की मदद से चांदी भरे थैले जांच के नाम पर छीन लिए थे। इसके साथ ही सराफ के चालक जगनंदन को कार में बैठाकर भाग निकले थे। 15 किलो मीटर दूर भाऊपुर के पास ओवरब्रिज के पास छोड़ कर पुलिस कर्मी भाग निकले थे। इस मामले में औरैया कोतवाली पुलिस ने चोरी, धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें