फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरौड़ी यमुना घाट पर सफाई अभियान में जुटी टीम

Tue, 07 Jul 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था विचित्र पहल शाखा बाबरपुर के तत्वावधान में चलाए जा रहे सिकरौड़ी यमुना घाट सफाई अभियान में रविवार को सभी ने सहयोग दिया। अभियान के माध्यम से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन



साथ ही यमुना जल में दाह संस्कार कम किए जाने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में विचित्र पहल के सदस्यों ने गांव-गांव पहुंच जागरूकता फैलाए जाने का संकल्प लिया।


रविवार को सिकरौड़ी घाट सफाई अभियान के दौरान बाबी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना, हम सभी का कर्तव्य है। हमें घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक करना पड़े तो हम करेंगे। वायु, पानी को हम प्रदूषित होने नहीं देंगे।
विज्ञापन


यमुना के घाटों से गंदगी को हटाना ही हमारा मकसद नहीं है, बल्कि लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। सफाई अभियान के दौरान विचित्र पहल के संयोजक बॉबी गुप्ता, सुशील कुशवाहा, धनपति सोनी, सिंटू, संदीप, अनिल तिवारी, जगदीश गुप्ता, हरपाल सिंह, अमित पोरवाल, संतेाष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें