फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका में सोमवार से शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा में पीत वस्त्रधारी महिला श्रद्धालु अपने सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। शोभा यात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजा की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। कलश यात्रा समापन के बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
सोमवार को श्री गोपाल वाटिका परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसे पूर्व भागवताचार्य मनोज अवस्थी ने सबसे पहले गणेश पूजन कर 51 कलशों का पूजन कराया। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आयोजन स्थल श्री गोपाल वाटिका पहुंचकर समाप्त हुइ। इसके उपरांत आचार्य मनोज अवस्थी ने शाम के समय कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि यह कथाएं युग परिवर्तन का माध्यम हैं। आज संसार में व्याप्त संस्कृति, सभ्यता इसकी सुरक्षा केवल और केवल राम कथा और कृष्ण कथा से हो रही है। अगर हमारे समाज में यह कथाएं न हों, भगवान के दिव्य चरित्रों का गान न हो तो हमारे दैनिक जीवन में हमारी संस्कृति में हमारी सभ्यता में प्रेम का बास ही नहीं होगा, हमारा जीवन शून्यता की ओर चला जाएगा। कहा कि भगवान की कथा हमारे जीवन में समरसता, प्रेम और आत्मीयता को स्थापित करती है। आयोजक मोहन लाल गुप्ता, नितिन गुप्ता, रमन पोरवाल ने सभी श्रद्धालुओं से संगीतमयी कथा का रसपान करने की अपील की है।
आयोजक मोहन लाल गुप्ता, नितिन गुप्ता, रमन पोरवाल ने सभी श्रद्धालुओं से संगीतमयी कथा का रसपान करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें