मेरा सर्वेश्वर मेरा खाटू वाला श्याम ट्रस्ट द्वारा नगर के बेला रोड पर पंचम श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतिदिन सुबह शाम होने वाली आरती एवं झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। गुरुवार को दोपहर दो बजे से यहां समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हुए। कन्या भोज के साथ शुरू हुए भंडारे में देर शाम तक भक्तजन भंडारा छकने पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को विघ्नहर्ता गणेश का विसर्जन किया जाएगा।
(संवाद)