फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर के अंदर गोली चली, पति की मौत, पत्नी फरार

Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद(औरैया) थाना क्षेत्र के पसईपुर में रात आठ बजे एक युवक के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी मौके से फरार है। मौके पर पहुंची एसपी ने फोरेसिंक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र कर मामले की तहकीकात शुरू की है।
विज्ञापन

पसईपुर निवासी शिवमहेंद्र सिंह (35) पुत्र तेज सिंह का शव बुधवार रात आठ बजे के करीब घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। मृतक के सिर में गोली लगी हुई थी। गोली लगने की आवाज सुन बच्चे व पड़ोस के लोग पहुंचे तो मृतक की पत्नी श्रीदेवी मौके से गायब थी। इस पर लोगों ने पिता व बड़े भाई हरिराम को जानकारी देने के साथ पुलिस बुलाई। युवक की गोली लगने से मौत ही जानकारी मिलते ही एसपी चारु निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
भाई हरिराम ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई शिवमहेंद्र दिल्ली में एक कंपनी मेंं डिलीवर ब्वाय का काम करता था। आठ दिन पहले ही उसका कंपनी ने औरैया स्थानांतरण किया था। बुधवार को शाम जब वह ड्यूटी करके घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। इस पर उसने अपने बेटे देव (10) व संगम (8) से जानकारी की। बच्चों ने बताया कि मां दवा लेने गई है। पत्नी के आने के बाद दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह घर पहुंचा तो भाई लहूलुहान हालत में पड़ा था और श्री देवी लापता थी। पुलिस ने श्रीदेवी से जब संपर्क किया तो उसका फोन भी बंद आ रहा था। पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कहां से आया तमंचा पुलिस जांच में जुटी
पति-पत्नी से विवाद के बाद तमंचे से गोली चलने और युवक की मौत के मामले कई गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस पहले तो यह पता लगा रही है कि आखिर तमंचा कहां से आया। इसके बाद यह भी पता कर रही कि युवक ने यदि आत्महत्या की तो क्या कारण रहा। वहीं यदि घटना के पत्नी क्यों फरार हो गई, घटना में कोई और तो शामिल नहीं है। इसको लेकर पुलिस कड़ी से कड़ी मिला रही है। देर रात तक पुलिस पत्नी की तलाश में दबिश देती रही।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें