फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सराफा कारोबारियों से लाखों की चांदी छीनी

Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह पुलिस कर्मी बन चार लोगों ने बांदा के कारोबारी की कार रोक चांदी के भरे दो थैले लूट लिए। साथ ही कार चालक को अपने साथ गए और 15 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा। कारोबारी की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश लगाई हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले के छोटी बाजार खिन्नी नाका निवासी मनीष सोनी उर्फ सागर पुत्र लक्ष्मी नारायन ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि बुधवार की रात वह कार से अपने मामा के लड़के रवि सोनी, भाभी सोनाली सोनी व उनकी बेटी आशी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से औरैया आ रहे थे। कार चालक जगनंदन पाल चला रहा था। बताया कि सुबह 2:20 बजे जैसे वह लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 244 व 245 के बीच पहुंचे तभी वहां पहले से ही एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी। पास पहुंचने पर एक दरोगा की वर्दी पहने युवक व एक सिपाही की वर्दी में खड़े युवक ने रोक लिया। पास में दो सादे कपड़े पहने लोग भी खड़े थे। उनके पास पिस्टल व कार्बाइन जैसे हथियार थे। बताया कि कार के रोकते ही उक्त लोगों ने चालक से आईडी मांगी।
चालक ने आईडी नहीं दी, तो उन्होंने चालक को कार से नीचे उतरने को कहा। जिस पर चालक कार से नीचे उतर गया, इसके बाद उन्होंने मामा के लड़के रवि व भाभी सोनाली को भी नीचे उतरने को कहा। जिस पर वह भी उन लोगों के साथ कार से नीचे उतर गए। इसके बाद पुलिस की वर्दीधारी के साथ एक प्राइवेट व्यक्ति ने उनकी कार की तलाशी लेनी शुरू कर दी। जहां उन्होंने कार में रखे चांदी के दो थैलों को उठाकर अपनी स्कार्पियो कार में रख लिए। आरोप लगाया कि कार चालक जगनंदन पाल को अपनी गाड़ी में बैठाकर वह लोग ले गए। घटना स्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर भाऊपुर पुल के नीचे उतार दिया।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किसी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चांदी पकड़ी है। चेकिंग करने वाली टीम औरैया जिले की नहीं है। टीम कहां की थी इसकी जानकारी की जा रही है। मामला धोखाधड़ी का होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पूछताछ में करीब 50 किलो चांदी होने की बात सामने आई है। जिसके बिल व अन्य जानकारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें