औरैया। दीपावली पर इस बार शिक्षामित्रों के परिवार के सामने आर्थिक समस्या नहीं आएगी। बेसिक शिक्षा विभाग त्योहार से पहले उनके खातों में सितंबर माह का लंबित मानदेय पहुंचाएगा। इसे लेकर बीएसए ने ट्रेजरी में रिपोर्ट भेज दी है। जिले में 1000 से ज्यादा शिक्षामित्रों की तैनाती है जिन्हें आधा अक्तूबर माह बीत जाने के बाद भी सितंबर माह का मानदेय नहीं मिल सका था। त्योहार की रौनक में उन्हें रुपये की कमी न खले इसे लेकर प्रदेश स्तर से धनराशि जारी कर दी गई है। ऐसे में शिक्षामित्रों की दीपावली अच्छे से मनेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे लेकर सितंबर के मानदेय के लिए जारी धनराशि को लेकर ट्रेजरी में रिपोर्ट भेज दी है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि शिक्षामित्रों का सितंबर माह का मानदेय दीपावली से पहले उनके खातों में पहुंच जाएगा। ट्रेजरी रिपोर्ट भेजी गई है।