फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जागरूक कर युवाओं को कॉरिअर चुनने की दिखाई राह

विज्ञापन
फोटो 17 एयूआरपी 53 कार्यक्रम में मौजूद युवा। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 के तहत शुक्रवार को आयोजित युवा नॉलेज सेशन कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने युवाओं को जागरूक किया। साथ ही उन्हें विकसितशील मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। उन्हें सही कॉरिअर चुनने की राह भी दिखाई। शहर के नुमाइश मैदान पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बाद में उन्होंने युवाओं को जागरूक किया। यशवीर सिंह व अमरचंद राठौर ने युवाओं को जानकारी प्रदान कर विकसितशील मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। शोभित उपाध्याय ने कॉरिअर एवं शैक्षिक उन्नयन पर व्याख्या करते हुए युवाओं को जानकारी प्रदान की। कमलेश पांडे ने आभार जताया। डायट प्रचार्या अजीतमल जीएस राजपूत ने उपस्थित युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन कराते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार, प्रधानाचार्य कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें