फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से कहासुनी के बाद युवती कुएं में कूदी, मौत

Wed, 10 Aug 2016 12:21 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मृतका काजल यादव का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर में घर में कहासुनी के बाद युवती कुएं में कूद गई। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उसे कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने युवती का शव यमुना नदी में प्रवाह कर दिया।
विज्ञापन


दयालपुर निवासी हमवीर सिंह यादव की पुत्री काजल (18) सोमवार रात अचानक घर से बाहर की ओर भागी। उसके पीछे उसकी छोटी बहन आंचल भी थी। इससे पहले आंचल कुछ समझ पाती काजल कुएं में कूद गई। यह देख आंचल शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और काजल को बाहर निकालने के लिए कुएं में रस्सी डाली। काफी प्रयास के बाद कुएं में कांटा डाला गया, मगर सफलता नहीं मिली। इस प्रयास में करीब डेढ़ घंटा बीत गया। इस बीच युवती का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।

इस पर लोगों के सहयोग से रस्सा डालकर उसे बाहर निकाला गया। इस संबंध में मोहल्ले के कल्लू राजपूत, मालती देवी, कुसुमा देवी, भूप सिंह राजपूत, सोनू कुशवाहा, जगत सिंह यादव, सत्यपाल, विनोद, कन्हैया राजपूत आदि ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में काजल का उसकी मां से विवाद हुआ था। इस पर वह कुएं कूद गई। वहीं काजल के पिता हमवीर सिंह ने बताया घटना के समय वह शहर गए थे। अगर वह घर पर मौजूद होते तो शायद उनकी पुत्री की जान बच जाती। मोहल्ले के लोगों ने बताया एक साल पहले भी इसी कुएं में पानी भरने के दौरान पैर फिसल जाने से दयाशंकर की पुत्री गोपी की मौत हो गई थी। उन्होंने पालिका प्रशासन से कुएं के चारों तरफ जाल लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें