फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फाल्ट से 10 घंटे गुल रही शास्त्रीनगर की बिजली

Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। जर्जर तारों के कारण फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से दिबियापुर के उपभोक्ता परेशान हैं। गुरुवार को शास्त्री नगर में 10 घंटे बिजली गुल रही। इससे लोग सारा दिन गर्मी में परेशान दिखे।
विज्ञापन

दिबियापुर में कई स्थानों पर पर तार बुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। आलम यह है कि ओवरलोडिंग के कारण दिन में कई बार फाल्ट हो जाता है। फाल्ट खोजने और ठीक करने में लाइनमैनों को मशक्कत करनी पड़ती है। बड़ी सब्जी मंडी गली में तो हालत ज्यादा ही खराब हैं। यहां पर कमला टाकीज से लेकर शास्त्रीनगर स्थित बड़ी सब्जी मंडी गली तक तार बुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। लाइनमैन एक तार जोड़कर जाते हैं, थोड़ी देर में दूसरा फाल्ट हो जाता है। गुरुवार को सुबह पांच बजे से दोपहर ढाई बजे तक कई बार तारों में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इससे घरों में पेयजल की समस्या भी रही। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द तारों को बदलकर बिजली आपूर्ति दुरुस्त किए जाने की मांग की है। अवर अभियंता विजय सिंह का कहना है कि निर्धारित कंपनी को तारों को बदलने का काम सौंपा गया है। जल्द से जल्द तारों को बदले जाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें