फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में ही टूट गई श्मशान घाट की फर्श

विज्ञापन
श्मशान घाट की टूटी फर्श। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। ग्राम पंचायत पुरवा पीता राम में 26 लाख रुपये की लागत से बनाया गया श्मशान घाट एक साल में ही कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया। इसकी फर्श टूट गई है और दीवार भी चटकी है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट में हुए हादसे के बाद सरकार ने सभी इमारतों की जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी ने भी निर्माणाधीन और अन्य इमारतों की जांच के लिए टीमें गठित की हैं।
पुरवा पीता राम में श्मशान का निर्माण 2019 में किया गया था। लेकिन इसके निर्माण में मानकों की अनदेखी की पोल खुलने लगी है। जगह-जगह पड़ीं दरारें इसकी हकीकत बता रही हैं। समाजसेवी मैनेजर पोरवाल, प्रमोद राजपूत, अवनीश चक आदि ने जिलाधिकारी से यहां का निरीक्षण करने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें