फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया चुनाव प्रचार

Fri, 20 Jan 2017 12:03 AM IST
औरैया
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही चुनाव प्रचार पर रोक लग गई है। इससे सोशल मीडिया चुनाव प्रचार के लिए अखाड़ा बनने लगा है। अखिलेश यादव की टीम सोशल मीडिया पर प्रचार में लगी है। कांग्रेस का प्रचार सोशल मीडिया पर कमजोर दिख रहा है।
विज्ञापन



व्हाट्स ऐप ग्रुप से लेकर फेसबुक तक पर सभी दलों का जबरदस्त प्रचार चल रहा है। नए पेज और ग्रुप बनाए जा रहे हैं। प्रत्याशियों के सोशल मीडिया के वार रूम सक्रिय हो चुके हैं। राजनीति और चुनाव में रुचि रखने वाले लोग चुनाव से जुड़ी सूचना और खबर को फोटो के साथ अपडेट कर रहे हैं। चुनाव मैदान में उतरने की  हसरत रखने वाले नेताओं की दूसरे दलों से संपर्क में आने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। भाजपा और सपा का प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें