फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड से कराहा रविवार

Sun, 28 Dec 2014 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की भोर आसमान में बादलों और कोहरे के साथ हुई। सूर्य निक लते ही कोहरे ने और घना होता चला गया। भीषण ठंड के कारण छुट्टी में भी लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कोहरे और सर्दी के चलते शहर के बाजार भी ठंडे हो गए। ठंड से राहत पाने के लिये लोगों ने घरों में रजाई में तो सड़कों पर निकले लोग अलाव किनारे बैठे रहे। दोपहर में निकली हल्की धूप से नगर के लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 
10 जनवरी तक बंद रहेंगे परिषदीय विद्यालय
औरैया। जिले में पड़ रही भीषण सर्दी को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आगामी 10 जनवरी तक बंदी घोषित की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जबकि कक्षा एक आठ तक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे कक्षाएं संचालित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।


ब्रेक शू जाम होेने से खड़ी रही ट्रेने  
कंचौसी(औरैया)। गोहारी से आनंद बिहार जा रही आनंद एक्सप्रेस का ब्रेक शू जाम होने से ट्रेन कंचौसी रेलवे स्टेशन पर 45 मिनट खड़ी रही। गाड़ी संख्या 12505 के एसी 3 टायर स्लीपर कोच संख्या 05108 के पहियो का ब्रेक शू झींझक-कंचौसी के बीच जाम होने लगा। इसकी सूचना 4.45 पर गार्ड व ड्राईवर ने स्टेशन मास्टर कंचौसी रज्जो शर्मा को दी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन ने अप मेल लाइन पर लाने को कहा। ग्रीन सिग्नल होने के कारण स्पीड से दिल्ली की तरफ जा रही गाड़ी अचानक स्टेशन पर रूक जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिससे तुरंत ट्रेन में आई कमी को ठीक किया गया। जिस कारण अन्य एक्सप्रेस ट्रेने 40 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। इससे हावड़ा-दिल्ली, गरीब रथ, दादरा, कोयला माल ट्रेन एवं संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को धीमी गति से लूप लाइन से निकाला गया। गाड़ी को आगे पीछे करने में जाम ब्रेक शू ढीला हो गया। जिस पर शाम 5.35 बजे उसे दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। सहायक स्टेशन मास्टर रज्जो शर्मा ने बताया कि जाम ब्रेक ठीक होने के बाद ट्रेन को धीमी गति से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें