फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीएम श्री योजना में सात विद्यालय चयनित

Thu, 06 Apr 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। पीएम श्री योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। इस तरह सात ब्लॉक से सात विद्यालयों को चयनित कर विभाग ने शासन को सूची भेजी है। चयनित स्कूलों में इसी सत्र में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग दिशा निर्देश मिलते ही काम शुरू कराएगा।
परिषदीय विद्यालयों को अत्याधुनिक बनाने और विद्यार्थियों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लिए पीएमश्री योजना की शुरूआत हुई है। इसके तहत जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, ऐरवाकटरा, बिधूूना व सहार ब्लॉक के एक-एक विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं के अलावा डेस्क, बेंच, लाइब्रेरी, वाटर कूलर और प्रोजेक्टर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के साथ एक अलग पहचान दिलाई जाएगी। इसके अलावा योजना में आगे और भी विद्यालयों को शामिल किया जाना है। शासन से जैसे ही अन्य स्कूलों के लिए दिशा निर्देश मिलेंगे उन्हें भी शामिल किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सर्वे कराकर करीब 80 स्कूलों को पीएम श्री के मानकों को परखा था। जिसके बाद ही यह प्रक्रिया की गई है।
-
इन विद्यालयों का हुआ चयन
1- उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्वारी कंपोजिट, 2 - प्राथमिक विद्यालय शबहद, 3 - उच्च प्राथमिक विद्यालय कंचौसी कंपोजिट, 4 - उच्च प्राथमिक विद्यालय भटौरी कंपोजिट, 5 - प्राथमिक विद्यालय नगला वसई, 6 - उच्च प्राथमिक विद्यालय पुर्वा काला कंपोजिट, 7 - उच्च प्राथमिक विद्यालय भीखेपुर कंपोजिट।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
पीएम श्री योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। इसकी सूची शासन को भेज दी गई है। धन स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य के साथ संसाधन मुहैया करा दिए जाएंगे। - अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें