औरैया। जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। तो वहीं संक्रमित मरीज भी कम देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को जिले में सात नए संक्रमित मरीज मिले। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 13 रही। जिलाधिकारी ने संक्रमित व्यक्तियों के संपर्कियों के सैंपल ले रहीं टीमों को निर्देशित किया कि वह इसी तरह सख्ती बनाए रखें।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में सात नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 13 संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3369 जा पहुंची है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3219 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 107 रह गए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद जिले में मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। स्वास्थ्य टीमों ने आरटीपीसीआर के 586, ट्रू-नेट का एक और एंटीजन के 686 सैंपल लिए गए। अब तक जिले में आरटीपीसीआर के 92874 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 89524 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 1363 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या अब घटकर 92 जा पहुंची है।
यहां मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला गुरुहाई में दो, सदर ब्लॉक के गांव गुमटी का पुरवा में एक, ककरैया में एक, अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज में एक, बिधूना ब्लॉक क्षेत्र के गांव चंद्रापुर में एक, अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के गांव भैंसोल में एक संक्रमित मरीज मिला है।