फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डंपर और बोलेरो की भिड़ंत में सात घायल

Sat, 05 Jul 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। भरथना-बिधूना मार्ग पर एक डंपर चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टर ने घायल चालक संजू को सैफई रेफर कर किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव सूखाताल निवासी बोलेरो चालक संजू अपने परिवार के सुरेश सिंह की बेटी की शादी में बिधूना के बांके बिहारी गेस्ट हाउस गया था।
शादी में शामिल होकर रात 10 बजे वह बोलेरो से घर की महिलाओं व बच्चों को छोड़ने जा रहा था। भरथना मार्ग पर पलहरा गांव के पास सामने आए डंपर ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी।
इससे बोलरो चालक संजू (44), उसकी पत्नी मंजू देवी (40), लक्ष्मी (35) पत्नी लल्ला सिंह, सुधा देवी (32) पत्नी श्यामसुंदर घायल हो गईं। इनके अलावा लल्ला सिंह की आठ वर्षीय बेटी अनुष्का, संजू की बेटी आरती व रविंद्र की बेटी अंजी भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। कोतवाल ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल चालक संजू को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें