दिबियापुर (औरैया)। अजमतपुर निवासी पीड़िता मधू देवी उर्फ सोनम पुत्री लायक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर पति समेत सात ससुराल वालों पर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगा है।
तहरीर के अनुसार उसका विवाह गांव सल्हापुर निवासी जीतू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन 20 लाख रुपयों की मांग करने लगे। पैसा न देने पर पति जीतू, ससुर रामअवतार, सास मूर्ति देवी, एरवाकटरा के रमपुरा बरौना निवासी ननद नीरज देवी एवं ननदोई शिवमंगल उर्फ गुड्डू, दिबियापुर के चमरौआ निवासी ममिया ससुर करन सिंह व ममिया सास सीमा देवी ने कई बार अपमानित किया।
आरोप है कि चार मई 2023 की रात उसे मारा-पीटा और फंदा लगाकर टांगने का प्रयास किया। पति व ननद ने शरीर पर तेजाब डालकर जलाना चाहा। पड़ोसियों के आने पर बच सकी। चार फरवरी 2024 को पति व एक अन्य असलहा लेकर घर आए और धमकाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई है। संवाद