फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चलते ऑटो पर शीशम का पेड़ गिरने से सात श्रद्धालु घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के बल्लापुर गांव के पास चलते ऑटो पर एक सूखा पेड़ गिरने से उसमें सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए। घटना में एक हाई टेंशन पोल भी पेड़ की जद में आकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि पोल पर लगे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में कोई नहीं आया। वहीं सीएचसी अजीतमल से तीन श्रद्धालुओं को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना अंतर्गत गुरूवाई गांव निवासी सचिन दो बच्चों के लिए पूजा करवाने के लिए ऑटो से इटावा जनपद के लखना कस्बा स्थित कालिका मंदिर जा रहे थे। ऑटो को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निकासी अभिषेक (27) चला रहा था। पूजा करने के लिए सचिन, पत्नी प्रीती, बेटे सूरज, रिश्तेदार लवी (13), पुत्री रिंकू निवासी गुरुवाई, राजेंद्र (55) और उनकी पत्नी अंशु देवी, मोतीलाल (58) निवासी गुरुवाई को ऑटो में बिठाकर ले जा रहा था। जैसे ही उसका ऑटो अजीतमल क्षेत्र के बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बल्लापुर गांव के पास पहुंचा।
तभी सड़क के बाई ओर किनारे खड़ा शीशम का जर्जर सूखा पेड़ हाई टेंशन लाइन के पोल को चपेट में लेता हुआ ऑटो पर जा गिरा। अचानक पेड़ के ऑटो पर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुन आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल भेजा। इस घटना में गनीमत यह रही कि सड़क पर गिरे बिजली के पोल में बंधे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से सभी लोग बाल-बाल बच गए। नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो जाती।
विज्ञापन

इधर सीएचसी अजीतमल में डाॅक्टर ने घायल सचिन, सूरज, लवी, अंशु देवी, राजेंद्र, मोतीलाल, अभिषेक का इलाज किया। इसमें गंभीर घायल मोतीलाल, राजेंद्र व अंशु देवी को सैफई रेफर कर दिया। घटना के बाद सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। करीब ढाई घंटे तक कोई भी पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें