फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को मिले प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 130 छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


बनारसीदास पश्चिमी मोहल्ले में ऑक्सफोर्ड शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रेम नारायण मिश्रा एवं सचिव गोपाल जी वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्रों का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद संस्थान के निदेशक डॉ. राजवर्धन शुक्ल, राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम ने भी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। निदेशक डॉ. राजवर्धन ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र पर 130 छात्र-छात्राओं को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें 70 प्रतिशत छात्रों रोजगार भी दिलाया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अभ्युदया चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव अनुराधा शुक्ला ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को प्रशिक्षण केंद्र के सेंटर इंचार्ज लालमणि वर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर सुशील कुमार, वृद्धाश्रम प्रबंधक नरेंद्र पाल, कौशलेंद्र सिंह, कुलदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें