संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। ब्लॉक क्षेत्र के गांव असजना में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। भागवत कथा के पहले दिन दोपहर में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान आचार्य मनोज अवस्थी के साथ नगर व गांव में जगह-जगह पर शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन गुरुवार को पहले दिन कलश यात्रा निकालकर हुआ। इस दौरान गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए आगे चल रहीं थीं। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर युवा पूरे रास्ते थिरकते नजर आए।
कलश यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर परीक्षित द्वारा पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आचार्य मनोज अवस्थी ने धुंधकारी की कथा सुनाते हुए भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
इस मौके पर परीक्षित रविन्द्र सिंह, राजकुमारी, सुनील सिंह, किरन सिंह, आदर्श सेंगर, गौरव रघुवंशी, विकल सिंह, जागू सिंह, अभिषेक सिंह, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, अभय सिंह, पारस दुबे, मुकेश चौहान, वीरू भदौरिया, गोपाल पाठक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।