फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बनने लगी सर्विस रोड, 20 वाहनों का हुआ चालान

विज्ञापन
सर्विस लेन बनाने को सड़क की जेसीबी मशीन से खुदाई करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। हाईवे की सर्विस रोड न बनने और इन पर खड़े वाहनों व लगी दुकानों के चलते मार्ग दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित कर एनएचएआई की इस लापरवाही को उजागर किया था। खबर छपते ही शनिवार दोपहर से भाऊपुर गांव से गुजरे हाईवे किनारे पड़ी ऊबड़-खाबड़ सड़क पर सर्विस लेन बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू कराई गई। वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन व एआरएम ने संयुक्त अभियान चलाया। इसमें हाईवे किनारे खड़े 20 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिले से गुजरे हाईवे पर अधिकांश जगह सर्विस रोड नहीं बनी है। इस कारण सड़क किनारे बने ढाबों पर रुकने के लिए ट्रक चालक अपने-अपने वाहन हाईवे किनारे ही खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन कोई न कोई वाहन पीछे से आकर भिड़ जाता है। इससे घटनाओं में वृद्धि हो रही है। हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने भी नाराजगी जाहिर की थी।
भविष्य में होने वाली घटनाओं पर एनएचएआई के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने इसे संज्ञान लिया। साथ ही कार्यदायी संस्था ओरिएंटल कंपनी को निर्देश जारी किए। इसके चलते शनिवार को इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र के गांव भाऊपुर में हाईवे किनारे पड़ी ऊबड़-खाबड़ सड़क को सर्विस लेन बनाने को लेकर काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

ओरिएंटल कंपनी के इंजीनियर नरेश त्यागी ने बताया कि भाऊपुर गांव में हाईवे किनारे 80 मीटर ऊबड़-खबड़ सड़क पर सर्विस लेन बनाई जा रही है। इसके लिए खोदाई शुरू कराई गई है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए सर्विस रोड पर खड़े होने और विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों के खिलाफ एआरएम आरएस चौधरी के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें तीन डग्गामार बसें, सड़क किनारे खड़े चार ट्रक, दो ओवरलोड ट्रक, एक विपरीत दिशा से आने वाले वाहन समेत 20 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। बसों को सीज कर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। अन्य वाहनों पर चालान कर जुर्माना लगाया है। नियमों की अनदेखी पर लगातार कार्रवाई होगी।

तीन सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें