फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेवा योजना इकाई ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Mon, 18 Mar 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में चल रहे जनता महाविद्यालय अजीतमल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। ग्राम आदमपुर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया के निर्देशन में एक मतदाता जागरूकता रैली के जरिए जानकारी दी गई। डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों को बताया कि रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य लोकसभा सभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए ग्राम वासियों को सत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करें। जिससे एक अच्छी सरकार का गठन हो सके। जो लोगों के हित को ध्यान में रखकर काम करे। रैली में स्वयंसेवक ने कई बड़े मनमोहन नारे लगाए। जैसे सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे, आन बान और शान से सरकार बने मतदान से, एक वोट स्वर्ग के समान जिससे बनता देश महान, रैली गांव में भ्रमण कर पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। वहींं द्वितीय सत्र में बालिका भ्रूण हत्या मानवता के लिए अभिशाप का विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक अध्यापक डॉ. बृज किशोर ने बताया कि भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक है। सरकार ने भ्रूण हत्या पर रोक लगा रखी है। भ्रूण हत्या से व्यक्ति और महिला का अनुपात बिगड़ जाएगा। जिससे समाज में समस्या पैदा हो जाएगी। इस गोष्ठी में नवनीत यादव, आयुष गुप्ता, अनस, यशी तिवार, शालू, विश्वदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें