फोटो-12एयूआरपी06- डाकघर के बाहर जुटे उपभोक्ता। संवाद
सहार। कस्बे स्थित डाकघर में चार दिनों से सर्वर डाउन है। इससे डाकघर का लेनदेन का काम ठप पड़ा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर पेंशनधारी व पैसे का लेनदेन करने वाले लोग यहां से बिना काम हुए वापस लौट रहे हैं।
बहादुरपुर गांव से डाकघर आए पेंशनधारी वृद्ध ने बताया कि वह तीन दिनों से चक्कर काट रहे हैं। सर्वर न होने से पेंशन की राशि नहीं निकाल पा रहे हैं। इसी तरह कई लोगों को बच्चों की फीस जमा करने व अन्य खर्च के लिए पैसे निकालने की जरूरत है। लेकिन सर्वर ठप होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहक मोहित कुमार, अवतार सिंह, सुरेश चंद्र, मुकेश शुक्ला, अवधेश पांडे, देवांशु, अजय कठेरिया व रानी देवी ने सर्वर की खराबी को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
डाकघर के बाबू नेम सिंह ने बताया कि सर्वर चार दिनों से ठप है। इससे किसी भी प्रकार का लेनदेन संभव नहीं हो पा रहा है। इसके लिए डाक अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई है। जल्द ही तकनीकी खामी को दूर कराया जाएगा। (संवाद)
फोटो-12एयूआरपी06- डाकघर के बाहर जुटे उपभोक्ता। संवाद