फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ढोल बजवाकर बेटी को दरोगा की ट्रेनिंग के लिए भेजा

Tue, 14 Mar 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। कस्बे के किसान की बेटी का दरोगा पद पर चयन हुआ है। सोमवार को ट्रेनिंग के लिए बेटी के मेरठ जाने के दौरान पिता ने ढोल बजवाया। बाबा शिव मंदिर में दर्शन किए और उसको रवाना किया।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा निवासी किसान प्रेमचंद्र दुबे की बेटी सौम्या ने पहली बार में परीक्षा देकर सफलता हासिल की और उसका उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के लिए चयन हो गया। मां सुधा गृहिणी हैं। सौम्या ने बताया कि पिता ने कड़ी मेहनत करके बीएड कराया और इसके बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराई। बताया कि अब उसे मेरठ पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग करनी है। माता-पिता की भी इच्छा थी वह पुलिस में जाए। मेरठ जाने पर भाई अवनीश व अंशू के अलावा कस्बे के रमेश चंद्र शुक्ला, राजेशकांत, पिंकू तिवारी, रोहित तिवारी, अमीनुद्दीन, भगत नारायण तिवारी, अरुण ठाकुर आदि बधाई दी और फूल माला पहनाकर उसे रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें