फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से आए 16 लोगों समेत 32 के सैंपल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिवार के सदस्य के निधन पर आगरा से तुर्कीपुर गांव में आए 16 लोगों समेत कुल 32 के सैंपल स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के लिए लखनऊ भेजे। साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीज अब नहीं हैं। इसके बावजूद संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारी संभावित लोगों के सैंपल जांच के लिए हर रोज लखनऊ भेज रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी मिली कि गांव तुर्कीपुर में आगरा से कई लोग आए हैं। इस पर पुलिस फोर्स के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची और लोगों के सैंपल लिए। नोडल अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार को आगरा से आए लोगों समेत 32 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
बताया कि परिवार के सदस्य के निधन पर आगरा से ये लोग आए हैं। लोगों की सूचना पर सभी की जांच कराई गई। बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर गांव को सैनिटाइज भी कराया गया है। उधर, आगरा से आए सभी लोगों को होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 16 लोगों से सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट गुरुवार की देर शाम तक नहीं पहुंची है। हालांकि लखनऊ बैठे विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें