महाविद्यालय के गेट पर छात्रों की जांच करते शिक्षक।
- फोटो : संवाद
औरैया। मंगलवार से स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा का शुभारंभ हो गया। शहर स्थित तिलक महाविद्यालय में इस परीक्षा को लेकर एक दिन पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई थीं। वहीं मंगलवार को सुबह से ही छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया। बारी बारी गहन चेकिंग के बाद छात्र कक्षों में पहुंचे जहां शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई गई।
शहर स्थित तिलक महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन बीए, बीएससी, बीकॉम व अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राएं समय से पहुंच गए। महाविद्यालय के गेट पर बारी बारी एक-एक छात्र को चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया। जहां प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य से लेकर सचल दल परीक्षा के दौरान कक्षों का भ्रमण करता रहा।
किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसे लेकर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से एक दिन पहले ही शिटिंग प्लान से लेकर अन्य तैयारी पूरी कर ली गई थी। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि स्नातक के 1000 के करीब छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई है। किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई है।