फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में कोठीपुर का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन ने पर्यावरण सुधार को लेकर उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों के लिए चलाई गई जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2022 में जिले की कोठीपुर ग्राम पंचायत का चयन प्रदेश स्तर पर किया गया है। जिसे रविवार को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बिगड़ती आबोहवा वाले प्रदेश के औरैया समेत 27 जिलों में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2022 आयोजित की गई थी। औरैया जिले से भाग्यनगर की कोठीपुर, बैसुंधरा, अछल्दा ब्लाक की पाता, औरैया ब्लाक की गोहना व बिधूना ब्लाक की असजना ग्राम पंचायत ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
जिसमें भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत कोठीपुर का चयन प्रदेश स्तर पर किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायत के प्रधान उमेश कुमार पांडेय को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा आयोजित कांफ्रेंस आफ पंचायत 2022 में प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पांच जून को सुबह नौ बजे मरकरी हाल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें