फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमीशन चुनाव प्रचार कर रहीं तीन गाड़ियां सीज

Mon, 05 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान की तिथि नजदीक आते- आते चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से पालन कराने को जिला प्रशासन सख्ती बरत रहा है।
विज्ञापन



रविवार शाम एसडीएम औरैया जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सुभाष अत्री एवं नायब तहसीलदार शमशेर सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में बिना परमीशन चुनाव प्रचार में लगी तीन गाड़ियों को पकड़कर सीज कर दिया गया।

 
भाग्यनगर एवं सहार ब्लाक में पहले चरण का मतदान नौ अक्तूबर को होना है। जैसे- जैसे मतदान की तिथियां नजदीक आ रही हैं।


प्रत्याशी साम दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर मतदाताओं तक पहुंचने के प्रयास में जुट गए हैं। प्रत्याशियों द्वारा तेजी दिखाए जाने के साथ ही जिला प्रशासन ने भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर निगेहबानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




रविवार शाम एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ औरैया सुभाष अत्री, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह ने प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार कर रही तीन गाड़ियों को पकड़ा।

 
एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार तीनों गाड़ियों के चालक चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार की परमीशन नहीं दिखा पाए। इस पर तीनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। दो ईको गाड़ियों पर प्रत्याशी गुड्डी का स्टीकर लगा था, जबकि एक बोलेरो पर नीलम का पोस्टर चस्पा था।

 

आज से फफूंद चौराहे पर वाहन चेकिंग के लिए लगेगा बैरियर - दिबियापुर (औरैया)। सीओ सुभाष अत्री ने बताया कि दिबियापुर के फफूंद चौराहे की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां परमानेंट बैरियर लगाए जाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन



बताया कि कप्तान साहब के निर्देश पर यह बैरियर लगाया जाएगा। सोमवार से 24 घंटे चलने वाला बैरियर लगेगा, यहां दिबियापुर थाने की पुलिस पिकेट बैरियर पर चेकिंग किया करेगी। साथ ही सभी प्रमुख थानों के आसपास संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें