फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गंदगी देख फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

Mon, 18 Dec 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर के लोगों में रविवार को गंदगी को लेकर आक्रोश उभरकर सामने आ गया। यहां सड़क किनारे डंप की जा रही गंदगी को लेकर मोहल्ला वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता का पुतला फूंका। इस दौरान यहां गंदगी डंप किए जाने पर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन


गोविंद नगर मोहल्ला में रविवार तड़के तालाब किनारे लोगों की भीड़ जुटी। भीड़ में मौजूद प्रेम नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि मोहल्ले में गंदगी को डंप किया जा रहा है। नगर पालिका के टैंकर से घरों के कचरे को यहां पटका जा रहा है। रास्ते में गंदगी फैलाते हुए टैंकर निकल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा मड़रा रहा है।
मोहल्ले वासियों का आरोप है कि अध्यक्ष अनूप गुप्ता को इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार पालिका में इस मसले को लेकर गुहार लगाई गई। लगातार अनदेखा किया जा रहा है। इस दौरान भीड़ ने नगर पालिका अध्यक्ष का फूस से पुतला बनाकर फूंका। पूरे मामले को लेकर पालिका के कर्मचारी व अधिकारी किनारा करते नजर आए। विरोध प्रदर्शन के दौरान उमेश बाजपेई, प्रेम नारायण चतुर्वेदी, श्यामू यादव, रवि यादव, विनोद अवस्थी, विनोद गुप्ता, गंगाराम यादव, शिवम दुबे, दीपक दुबे, धीरज दुबे, राजकुमार दोहरे, अनिल तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें