फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी व अव्यवस्थाएं देख भड़कीं राज्य महिला आयोग की सदस्य

विज्ञापन
Seeing dirt and disorder in the hospital. - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी मिलने और अव्यवस्थाओं के चलते नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश दिए। इससे पहले राज्य महिला आयोग ने विकास भवन में महिलाओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को सभी महिलाओं की समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। अस्पताल के निरीक्षण के बाद उन्होंने वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने विकास भवन ककोर स्थित सभागार में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। इसमें 16 महिलाओं ने अपनी समस्याओं को बताया और उनका निराकरण की मांग की। फरियाद लेकर पहुंची कंचौसी बाजार निवासी ममता मिश्रा, प्रतापपुर मौजा उसरारी निवासिनी मीरा देवी पत्नी शिवकुमार ने फरियाद लगाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की। राज्य महिला आयोग ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निराकरण करें। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद्र सिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीभगवान, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी शरद अवस्थी, महिला थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां महिला वार्ड में मरीजों से अधिक तीमारदारों को देख नाराजगी जताई, तो वहीं अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी देख उनका गुस्सा और बढ़ गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने स्ट्राफ नर्स अर्पणा गुप्ता के सहारे अस्पताल को चलता पाया, जो यूनिफार्म भी नहीं पहने दिखी। नर्स ने बताया कि चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करने बाहर गई हैं। अस्पताल में मौजूद महिला मरीजों से सेवाओं की जानकारी भी की। उन्होंने अव्यवस्थाओं की जानकारी मिलने पर नाराजगी जाहिर करने पर सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल के निरीक्षण के बाद वह वृद्धाश्रम पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें