फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सूची देख लोधी महासभा मुखर

Mon, 28 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामों की शनिवार देर शाम घोषणा के बाद लोधी महासभा भाजपा के खिलाफ मुखर है। किसी भी सीट पर लोधी जाति के प्रत्याशियों को समर्थन न देने से महासभा नाराज है। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों के नामों पर पुनर्विचार न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



 
वीरांगना अवंती बाई पुस्तकालय सेहुद में जिलाध्यक्ष वीरभान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न लोधी महासभा की बैठक में भाजपा औरैया द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद के नामों की चयन प्रक्रिया पर रोष जताया गया।


आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए लोधी महासभा के नामों को बाहर कर दिया गया। इससे लोधी समाज में रोष है। लोधी समाज ने एक संघर्ष समिति का गठन किया। यह संघर्ष समिति जिले की सभी सीटों पर जाकर स्वजातीय लोगों को इसके विषय में बताएगी।
विज्ञापन


 
चेतावनी दी कि अगर पार्टी जिले की सीटों पर घोषित हुए नामों पर पुर्नविचार नहीं करती तो भाजपा समर्थित सभी प्रत्याशियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बैठक में नवनीत, महावीर सिंह, जितेंद्र राजपूत, सर्वेश कुमार राजपूत, रामअवतार, सर्वेश कुमार राजपूत, ओमवीर सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें