फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को पारदर्शिता अपनाने के निर्देश

Sun, 04 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी को कार्य व कर्तव्यों की जानकारी देते हुए उनसे चुनाव में पारदर्शिता बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बूथों पर तैनात मतदान कार्मिकों से बूथ पर खुला पानी न रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन




वहीं जिले में आदर्श आचार संहिता की हकीकत जानने को 107 सेक्टर व 15 जोनल मजिस्ट्रेटों से दो दिन भ्रमण के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने क्षेत्र में निर्वाचन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के प्रबंधनों की विस्तार से जानकारी दी।


डीएम ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित मतदान केंद्रों पर मौजूद प्रबंधों की जानकारियों के साथ दो दिन निरंतर भ्रमण कर पांच अक्तूबर को सायं पांच बजे होने वाली बैठक में रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान के दिन विद्यालयों में स्थापित पोलिंग बूथों पर विद्यालयों के रसोइया उपस्थित रहकर भोजन बनाएंगे, जिसका मूल्य मतदान दलों से लिया जाएगा।


प्रशिक्षण में डीएम ने चुनाव कार्मिक अनिल दुबे, डा. धर्मेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, रामकुमार आदि से आदर्श आचार संहिता के प्रबंधनों में की गई और  व्यवस्था, झंडे, बैनर आदि के साइज, अनुमति देने वाले अधिकारियों आदि प्रबंधनों के संबंध में पूछताछ की।


पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि निविघ्न निर्वाचन के लिए पुलिस बल तैयार है। किसी भी सूरत में बूथ पर समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी। कहा कि अधिकारीगण भयमुक्त होकर कार्य करें। बताया कि व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ भी पुलिस बल रहेगा, जो जरूरत के समय स्थिति पर नियंत्रण करेगा।

 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एके सिंह ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया, डयूटी आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपनी निष्पक्ष भूमिका अदा करने के साथ ही उन्हें मतदान टीम का मार्गदर्शन भी करना है।
विज्ञापन


इस दौरान उप निदेशक कृषि डा.बनारसी यादव, पीडी जीपी गौतम, जिला प्रशिक्षण अधिकारी जय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें