कुदरकोट। समितियों पर खाद लेने पहुंच रहे किसानों की समिति के लोगों से आए दिन झड़प हो रही है। शनिवार को कुदरकोट सहकारी संघ पहुंचे किसान ने खाद न मिलने पर एक जनप्रतिनिधि को फोन लगा दिया। किसान ने जनप्रतिनिधि की मोबाइल पर सचिव से बात कराई। बातचीत के दौरान सचिव ने किसानों को खाद दिए जाने की बात कही। वहीं, जनप्रतिनिधि को न पहचानने की बात सचिव को भारी पड़ गई। जनप्रतिनिधि ने जिले के अधिकारियों को मामला बताया। आनन फानन सचिव को निलंबित कर दिया गया। एआर को-ऑपरेटिव संजीव कुमार ने बताया कि कुदरकोट संघ के सचिव संतोष कुमार को निलंबित किया गया है। हालांकि, वह निलंबन का कारण बताने में असमर्थ रहे। (संवाद)