फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव और प्रधान से होगी छह लाख की वसूली

Wed, 07 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए जारी सरकारी धन के दुरुपयोग का खुलासा होने पर ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान से छह लाख रुपये की वसूली किए जाने का आदेश मुख्य विकास अधिकारी ने जारी कर दिए हैं। सीडीओ के आदेश मिलते ही गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन

 
अजीतमल ब्लाक की ग्राम पंचायत दलेल नगर में विकास कार्यो के लिए आए सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत प्रशासन से मई 2014 में की गई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी शिवराज यादव ने पूरे मामले की जांच परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अजय प्रकाश व सहायक अभियंता (डीआरडीए) संतोष कुमार राजपूत को सौंपी थी।
 
दोनों अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यो का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही विकास के लिए शासन से उपलब्ध कराई गई धनराशि का लेखा जोखा भी खंगाला। जांच टीम नेे ग्रामीणों की ओर से की गई शिकायत को सच पाया।
विज्ञापन


अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल करने पर जांच टीम ने बिना कार्य कराए ग्राम निधि से 4.26 लाख व मनरेगा निधि धनराशि में भी घालमेल पाया। पंचायती राज कार्यालय की ओर से ग्राम पंचायत में स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए जारी की गई धनराशि का दुरुपयोग होना पाया। वहीं तमाम शौचालय अधूरे भी पाए।
 
जांच टीम ने मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को सीडीओ ने सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में ग्राम पंचायत सचिव अब्दुल कलीम व ग्राम प्रधान को दोषी पाया।

सीडीओ ने पंचायत की दुरुपयोग की गई छह लाख रुपये की राशि की वसूली दोनों ही लोगों से किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं डीपीआरओ को ग्राम पंचायत को आवंटित किए गए स्वच्छ शौचालय निर्माण की जांच कराए जाने के निर्देश दिए।
 
बीडीओ ने दी थी क्लीनचिट- औरैया। ग्राम पंचायत दलेल नगर में विकास निधियों की धनराशि का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत प्रशासन से पहले बीडीओ कार्यालय पर भी की गई थी।

शिकायत पर बीडीओ कार्यालय द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट में उक्त ग्राम पंचायत को क्लीन चिट दी गई थी। क्लीन चिट किस आधार पर ग्राम पंचायत को जारी की गई, इस सवाल का जवाब अब बीडीओ कार्यालय नहीं दे पा रहा है।

ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। सरकारी धन के दुरुपयोग की स्थिति संवेदनशील है। इस क्रम में ग्राम पंचायत दलेल नगर में की गई दुरुपयोग धन की वसूली के आदेश जारी किए हैं।- शिवराज यादव, सीडीओ
विज्ञापन

                 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें