फोटो04एयूआरपी 37- नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल नगर अध्यक्?
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। नगर पंचायत बोर्ड की बुधवार शाम बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत की सीमा विस्तार समेत कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण के अलावा कई विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
चेयरमैन राजेश पोरवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में विकास कार्यों समेत सफाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वार्षिक अनुमानित बजट आय-व्यय का प्रस्तुत के साथ ही नगर पंचायत की सीमा विस्तार के लिए पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण के गांवों को जोड़ने हेतु प्रस्ताव पारित हुआ।
15वें व राज्य वित्त आयोग से 25 विकास कार्यों के निर्माण कार्य आदि प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सभासदों ने अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था कराने पर जोर दिया। बैठक दौरान अधिशाषी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल के अलावा सभासद फिऱोज खान, भुवनेश त्रिपाठी, धीरेंद् सिंह, इंद्रावती, ओमकार कठेरिया, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। लिपिक जय नारायण शाक्य समेत स्टाफ मौजूद रहा।