फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर तिवारी की 48 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
फोटो27एयूआरपी 30- कुर्की की कार्रवाई के दौरान एनाउंस करते सीओ सुरेंद्र नाथ मौके पर मौजूद तहसीलदार र - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। इंजीनियर हत्याकांड में जेल में बंद बसपा के पूर्व विधायक शेखर तिवारी की 48 लाख रुपये की संपत्ति जिला प्रशासन ने कुर्क की। इसके लिए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुनादी भी की। डीएम ने कुर्क संपत्ति का रिसीवर तहसीलदार औरैया को बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में बसपा के तत्कालीन विधायक शेखर तिवारी ने साथियों के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या कर दी थी। इस मामले में शेखर तिवारी अभी भी जेल में हैं। उन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। अगस्त के पहले सप्ताह में डीएम औरैया ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। सोमवार को तहसीलदार औरैया रनवीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, सीओ सुरेंद्र नाथ, दिबियापुर थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा गांव ऊमरसाना स्थित कुर्क की जाने वाली जमीन पर पहुंचे। यहां पर सीओ सुरेंद्र नाथ ने माइक के माध्यम से लोगों को सूचना दी कि शेखर तिवारी निवासी ककराही बाजार दिबियापुर आपराधिक क्रियाकलापों में लिप्त रहते हैं। असामाजिक क्रियाकलापों में संलिप्त रहकर अवैध धन से अर्जित भूमि कुल 0.8050 हेक्टेयर जिसकी अनुमानित कीमत 47,49,000 रुपये है। जिला मजिस्ट्रेट औरैया के आदेश के अनुपालन में सोमवार को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर कुर्क की गई है। इसे औरैया कोतवाली में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें